Search

 
 
 

नावाडीह : मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष जयलाल महतो आजसू में शामिल

 
कई अन्य लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
Nawadih (Bokaro) : बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जयलाल महतो 23 जून को आजसू पार्टी में शामिल हो गए. जयलाल महतो नावाडीह प्रखंड के गुंजरडीह पंचायत के मुखिया हैं. डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मधुबन में आजसू पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वे पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक व बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन कुमार महतो ने जयलाल महतो का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. आजसू में शामिल होने के बाद जयलाल महतो ने कहा कि डुमरी की जनता अपना मन बना चुकी है। इस उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677569&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो: 4 जुलाई को गोमिया में ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन होगा : जिप अध्यक्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही