Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : डुमरी उपचुनाव में जुटा झामुमो, बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
जगरनाथ महतो की विधवा ने कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश
Nawadih (Bokaro) : सूबे के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरानाथ महतो के निधन के बाद डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. इस भीषण गर्मी में झामुमो के साथ-साथ बीजेपी व आजसू पार्टी के कार्यकर्ता व नेता क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. इसी सिलसिले में गुरूवार को स्व मंत्री जगरनाथ महतो की विधवा बेबी देवी ने चपरी पंचायत में कार्यकताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया. कहा कि डुमरी विधानसभा सभा क्षेत्र में दिवंगत नेता जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को पूरा करना है, यही इस क्षेत्र की उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर पार्टी के पर्यवेक्षक डॉ लालजी प्रसाद महतो, उमापति महतो, बनेश्वर महतो, उमेश महतो, नीलकंठ महतो, रोहित महतो, सेवा महतो, प्रदीप सोरेन, आशा देवी, बिनीता देवी, चम्पा देवी, सुनीता देवी, प्रेमलता देवी, पारो देवी, भिखिया देवी आदि मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676683&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो :  11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही