Search

नावाडीह : डुमरी विधानसभा उप चुनाव को लेकर झामुमो की तैयारी

Nawadih: डुमरी विधानसभा में उप चुनाव को लेकर झामुमो नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर, पोखरिया, पलामू, मूंगो रंगामाटी, काछो आदि पंचायतों में 06 जून को पर्यवेक्षक की देख-रेख में पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया. जिसमें नारायणपुर के पंचायत अध्यक्ष जगरनाथ महतो, सचिव बीएन महतो, कोषाध्यक्ष पंसस कालेश्वर महतो, उपाध्यक्ष चोलेश्वर रविदास,राजू रविदास, उप सचिव अनिल शर्मा, फारुख अंसारी सहित ग्यारह लोगों को कार्यरणी सदस्य बनाया गया.पर्यवेक्षक डॉ लालाजी प्रसाद महतो ने कहा कि दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो के असामयिक निधन से डुमरी विधानसभा सीट खाली हो गया है, जिसमें उप चुनाव होने वाला है. इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग कर स्व मंत्री के धर्म पत्नी बेबी देवी को उप चुनाव में जीता कर मंत्री के सपनों को पूरा किया जा सकता है. भाजपा व आजसू एक ही सिक्का दो पहलू हैं. दोनो ने राज्यपाल से मिलकर राज्य में स्थानीय नीति व 1932 को रोकवाने का काम किया है. मौके पर जिला संयुक्त सचिव बालेश्वर महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, पूर्व पंसस महबूब आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष सलार खान, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो,  मुमताज खान, कुटूबं अंसारी, नसीम खान, खुशलाल महतो, कामेश्वर महतो, राजेश कुमार महतो, सरोज प्रजापति, हेमलाल महतो आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659787&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : अवैध संबंध के आरोप में चचेरे भाई की हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp