Search

 
 
 

नावाडीह के मजदूर की मुम्बई में मौत, हत्या का आरोप

 

पत्नी से सुबह चार बजे फोन पर की थी बात, सात बजे मिली मौत की खबर

Nawadih : नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनियाटो गांव के मजदूर की मुम्बई में 12 सितंबर की सुबह मौत हो गयी. खैटा महतो के 36 वर्षीय पुत्र सनु महतो की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. सनु महतो मुम्बई के कल्याण में कपड़ा मील में काम करता था. वह अपने पीछे पत्नी कौशल्या देवी, पुत्री पूनम कुमारी (15) पुत्र अमन कुमार(12) व संदीप कुमार (08) को छोड़ गया है. इस घटना की जानकारी प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने दी.

पत्नी ने कंपनी पर लगाया हत्या का आरोप

सनु महतो की पत्नी कौशल्या ने बताया उसके पति सुबह चार बजे फोन कर बताया था कि वह 10 सितंबर को ड्यूटी नहीं गया था इसलिए कंपनी के सेठ ने उसे काफी डांट-फटकार लगाई. तीन घंटे बाद सुबह सात बजे उसके आत्महत्या करने की खबर आई. कौशल्या ने कंपनी पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने इस संबंध में पेंक नारायणपुर थाने में आवेदन देने पहुंची, लेकिन थाने में यह कहकर आवेदन नहीं लिया गया कि घटना यहां की नहीं है, आप कोर्ट में मामला दर्ज करावें. मृतक का बड़ा भाई जूठन महतो भी उसी कंपनी में काम करता है. उस समय वह डे ड्यूटी था. मृतक छोटा भाई है. इसकी ड्यूटी रात में थी. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर बड़े भाई को सौंप दिया है. यह">https://lagatar.in/bermo-in-the-temple-shifting-case-displaced-people-of-cars-divided-into-two-groups/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : मंदिर शिफ्टिंग मामले में कारों के विस्थापित दो गुट में बंटे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही