Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने युगल जोड़ी की मंदिर में कराई शादी

Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर हरि मंदिर में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल की शादी करा दी. पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के लहिया ग्राम निवासी एक युवक प्रकाश कुमार महतो और नारायणपुर गांव की युवती रीता कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था. दोनों एक दूसरे से छिपछिप कर मिला करते थे. 8 अप्रैल की रात प्रेमी प्रकाश कुमार प्रेमिका से मिलने उसके घर नारायणपुर गांव पहुंच गया. गांव में अजनबी युवक को देख ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू की. शुरुआत में युवक ने बहाना बनाया, लेकिन ग्रामीणों ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह सच उगल दिया. उसने स्वीकार किया कि युवती के साथ उसका प्रेम प्रंसग काफी दिनों से चल रहा है. यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. बडी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए. दोनों के परिजनों को सूचना दी गई. प्रेमी युवक के पिता डेगलाल महतो महाराष्ट्र के पुणे काम करता है. दोनों के परिजनों की सहमति पर 9 अप्रैल की सुबह प्रेमी जोड़े की शादी नारायणपुर गांव स्थित हरि मंदिर में करा दी गई. मौके पर पंसस कालेश्वर महतो, पूर्व मुखिया भेखालाल महतो, वार्ड सदस्य फूलचंद महतो, समाज सेवी प्रयाग महतो, लुकेश महतो, देवेन्द्र महतो, महेश कुमार, कपिल प्रसाद , टेकोचंद महतो, महादेव महतो, बहादुर महतो समेत गांव की महिला व पुरुष मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=603143&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो:अमलो लोकल सेल‌‌ कमेटी ने जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही