Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : उच्च विद्यालय के हर शिक्षक एक छात्र को गोद लेकर बनाएं होनहार : शिक्षा मंत्री

Nawadih : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सात करोड़ की लागत से 44 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया. देवी महतो इंटर महाविद्यालय नावाडीह परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार झारखंड के विकास के प्रति काफी गंभीर है. शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने प्रखंड के उच्च विद्यालयों के शिक्षकों से अपने विद्यालय के 10 वीं के एक-एक विद्यार्थियों को गोद लेकर होनहार बनाने की अपील की. कहा कि आने वाले मार्च माह में मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड, जिला व राज्य स्तर पर पहचान बनें. इसकी जिम्मेवारी लें. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तन मन से सभी का सहयोग करें. धन की समुचित व्यवस्था हेमन्त सोरेन की सरकार करेगी. नावाडीह प्रखंड को शिक्षा का हब बनाना है. शीघ्र ही यहां नेतरहाट की तर्ज पर आवासीय विद्यालय का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे नावाडीह की पहचान पूरे राज्य मे होगी.

                इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

यहां कृषि विभाग से स्वीकृत 6 करोड़ की राशि से नावाडीह मे निर्मित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला, डीएएफटी योजना के तहत पेंक के मानपुर स्थित हरिश्चंद्र मुर्मू के घर से नदी तक पीसीसी, पलामू ऐदलबेडा से छोटकी कुडी तक पीसीसी, पलामू में बड़ा आहार तालाब का जीर्णोद्धार, पलामू में दुर्गा मंडप से बाजार तक पीसीसी, कंजकिरो के कुभियाबेडा में पीसीसी पथ, काछो में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शौचालय निर्माण, काछो के दलकिरो में गार्डवॉल सहित पीसीसी व दहियारी में पुरानी दहियारी से गोमो पथ पर पुलिया व गार्डवाल सहित विधायक मद से स्वीकृत विभिन्न गांव की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. समारोह में प्रमुख पूनम देवी, उपप्रमुख हरिलाल महतो, जिला परिषद सदस्य महेन्द्र प्रसाद, फुलमती देवी, युवा नेता अखिलेश महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष वृजलाल हांसदा, उपाध्यक्ष गणेश महतो पारो, मुखिया किरण देवी, जयनाथ महतो, पंसस निर्मल महतो, मंत्री प्रतिनिधि जयलाल महतो, लोकेश्वर महतो, झामुमो अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, बालेश्वर महतो, तापेश्वर महतो, शाहीद अंसारी, तारो महतो, रूपलाल महतो, नवलकिशोर महतो, भोला महतो, रणविजय सिंह व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/tenughat-a-prisoner-was-released-from-tenughat-jail/">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट : तेनुघाट जेल से एक बंदी को किया गया रिहा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही