Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Nawadih :  नावाडीह थाना में 20 अप्रैल को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड प्रमुख ने कहा कि ईद खुशियों व आपसी भाईचारे का पर्व है. इस त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. रोजेदार लगातार एक माह तक उपवास रखते हैं. इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम समेत अन्य समुदाय के लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दें. बैठक में सीओ अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि ईद को लेकर प्रशासन गंभीर है. लोगों से अपील की जाती है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें. शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा. अफवाह न फैलाएं और इससे बचने की भी कोशिश करें. कोई अफवाह फैलाएं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. मौके पर बीडीओ संजय शांडिल्य, थाना प्रभारी मनीष कुमार, जिप सदस्य फुलमती देवी, मुखिया किरण देवी, नंदलाल साव, पूर्व पंसस महबूब आलम, कुतुब अंसारी, तस्लीम मास्टर, मुख्तार अंसारी, झामुमो नेता इदरीश अंसारी, रऊफ अंसारी, इशराफिल अंसारी समेत दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613487&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो: नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड बंद का बेरमो में मिलाजुला असर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही