Search

नावाडीह : पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Nawadih: नावाडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष बासूबिहारी के नेतृत्व में 29 मई को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम नावाडीह बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया कि राज्य में लगातार पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है साथ ही जानलेवा हमले भी हो रहें हैं. पिछले सप्ताह धनबाद के बलियापुर के पत्रकार प्रवीर महतो को गोली मारकर घायल कर दिया गया. पुलिस अपराधी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. ऐसे माहौल में पत्रकारिता करना मुश्किल हो गया है. पत्रकारों पर हमला करने वाले के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किया जाय ताकि प्रजात्रंत का चौथा स्तंभ सुरक्षित रहकर अपना काम कर सके.मौके पर सचिव मनोज वर्णवाल, कोषाध्यक्ष बैजनाथ महतो, नंदकीशोर महतो, राजेश शर्मा, प्रिंस प्रजापति, जागेश्वर रंगीला, पंकज शर्मा आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651845&action=edit">यह

भी पढ़ें:कसमार : इंसान को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा रहना चाहिए समर्पित : साध्वी उमा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp