Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : प्रवासी मजदूर की कोल्हापुर में हुई मौत, सदमें में परिवार

Bokaro Thermal : बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंक ग्राम के मजदूर की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सोमवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पेंक ग्राम निवासी इस्माइल अंसारी के पुत्र अब्दुल कादिर 40 वर्ष कोल्हापुर में काम के दौरान निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. [caption id="attachment_568921" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/PRAWASI-PARIWAR-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> मृतक अब्दुल की पत्नी व बच्चे[/caption] प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने बताया कि अब्दुल कादिर कोल्हापुर में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लाइन में मजदूरी का काम करता था. हादसा कैसे हुआ, इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड के बेरोजगार युवा हर दिन दूसरे प्रदेशों में काम की तलाश में पलायन कर रहे हैं. काम के दौरान लगातार इस तरह की घटनाएं घट रहीं हैं. इसमें गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के युवा ज़्यादा तादाद में बाहर पलायन कर रहे हैं.पलायन रोकने के ले सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए. यह">https://lagatar.in/bokaro-elephants-rampage-in-gomia-crops-of-dozens-of-villagers-trampled/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : गोमिया में हाथियों का उत्पात, दर्जनों ग्रामीणों की फसल रौंदी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही