Search

 
 
 

नावाडीह : बीमार कार्यकर्ता की सुध लेने भलामारा के गांझू टोला पहुंची मंत्री बेबी देवी

 
गंझू टोला में एक माह के अंदर पानी की समस्या दूर करने का दिया आश्वासन
Nawadih (Bokaro) : राज्य की मध्य निषेध मंत्री बेबी देवी शुक्रवार 7 जुलाई को नावाडीह प्रखंड के भलमारा पंचायत अंतर्गत सरूबेडा के गंझू टोला पंहूची. यहां उन्होंने सबसे पहले ग्रामीण कार्यकर्ता जगदीश गंझु की सेहत का हाल चाल जाना और आर्थिक सहयोग किया. ग्रामीणों ने मंत्री बेबी महतो को पेयजल की संकट से अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें पीने का पानी बहुत दूर से लाना पड़ता है. ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मंत्री बेबी देवी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक माह के अंदर गंझू टोला में डीप बोरिंग करा कर ग्रामीणों को पानी मुहैया कराया जाय. उन्होंने साथ ही डीएमएफटी योजना से तीन किलोमीटर पक्की सड़क बनाने का भी आश्वाशन दिया. मौके पर मंत्री पुत्र अखिलेश महतो ऊर्फ राजू, नावाडीह थाना प्रभारी मनीष कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, गोबिंद रजक, दिवाकर महतो आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/tenughat-dowry-accused-gets-two-and-a-half-year-sentence/">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट : दहेज प्रताड़ना के आरोपित को मिली ढाई वर्ष की सजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही