Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : शिव मंदिर निर्माण में सांसद ने दिया 50 बोरा सीमेंट

Nawadih: नावाडीह प्रखंड के आहरडीह गांव में भगवान शंकर और माता पार्वती मंदिर ढलाई में गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देश पर 19 मई को सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो ने 50 पैकेट सिमेंट प्रदान किया है. सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि गांव वालों की बहुत दिनों से इच्छा थी कि यहां मंदिर निर्माण हो. मंदिर होने से पूरे गांव में सुख, शांति और समृद्धि होगी. सनातन धर्म और संस्कृति को जीवित रखने के लिए गांव में धर्मिक अनुष्ठान होंगे. प्रतिदिन सुबह शाम पूजा पाठ के साथ गांव का वातावरण शुद्ध होगा. इसलिए सांसद के निर्देश पर इस मंदिर निर्माण में सहयोग किया है. ग्रामीणों ने मंदिर ढलाई में सहयोग देने पर सांसद को धन्यवाद दिया है. मौके पर मिश्रीलाल महतो, दीपक महतो, डेगनारायन महतो, गोविंद महतो, युगल महतो, गणेश महतो, खिरोधर महतो, नारायण महतो, मनोज प्रभाकर, विरेंद्र कुमार, तेजलाल महतो, आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642014&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : बेटी की शादी से एक दिन पहले फटा सिलेंडर, आग में सबकुछ हुआ स्वाहा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही