Search

 
 
 

नावाडीह : सरसों तेल लदा ट्रक पुल के नीचे गिरा, तेल का टीन लेकर भागे ग्रामीण

 
पुलिस ने ग्रामीणों के घर से 40 टीन को किया बरामद, हादसे में ड्राइवर और खलासी सुरक्षित
Nawadih (Bokaro) : डुमरी फुसरो मुख्य पथ के नावाडीह ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार 6 जुलाई को सरसों तेल से लदा एक ट्रक पुल के नीचे गिर गया. ट्रक राजस्थान के भरतपुर से सरसो तेल लेकर जैनामोड जा रही थी. उसी क्रम में नावाडीह ब्लॉक मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलटते हुए पुल के नीचे गिर गया. घटना के बाद ग्रामीण व राहगीरों में तेल लूटने की होड़ मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को भगाया. [caption id="attachment_690443" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/TRUCK-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पुल के नीचे गिरा ट्रक और बिखरे सरसों तेल के टीन[/caption] प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक पुल के नीचे गिरने के बाद तेल का टीना फट गया था जिसके कारण कारण तेल नदी में बह गया. पानी के ऊपरी सतह पर तेल की परत साफ दिख रही थी. जैनामोड निवासी रमापति पंडित ने बताया राजस्थान के भरतपुर से ट्रक संख्या JH 02 AP 3932 से 1400 टीना सरसों का तेल लोड कर आ रहा था. ट्रक में लदे सरसों तेल की कीमत लगभग 25 लाख रूपये होगी.

             पुलिस ने बरामद किया 40 टीन

पुलिस ने तेल लूटकर ले जाने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ की. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पड़ोस के घरों से 40 टीना तेल बरामद कर लिया गया, बाकी घरों में भी तलाशी अभियान जारी है. घटना के बाद पुलिस ने चालक और उप चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. यह">https://lagatar.in/nawadih-district-agriculture-officer-inspected-the-farmers-school/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही