Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : हैदराबाद में सड़क हादसे में नावाडीह के प्रवासी मजदूर की मौत

Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के प्रवासी मजदूर की तेलंगाना के हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगो रंगामाटी निवासी हरिश्चंद्र महतो का 27 वर्षीय बेटा उमाशंकर महतो हैदराबाद में त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत था. शुक्रवार 17 मार्च की शाम को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए वह बाजार जा रहा था. तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटे हिमांसू कुमार (05) और बेटी नमीता कुमारी (03) को छोड़ गया. घटना पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली, मुखिया मोहन महतो, पंसस पानो देवी, सीपीआई नेता नुनूचंद महतो ने संवेदना प्रकट किया. उन्होंने कहा कि लगातार दूसरे प्रदेशों में काम करने के दौरान झारखंड के नौजवानों की मौत की खबर आ रही है. सबसे ज्यादा संख्या में बेरोजगार बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले से रोजगार की तलाश में काम करने के लिए बाहर जाते हैं. सरकार को पलायन रोकने के लिए ज़रूरी कदम उठाने चाहिए. यह">https://lagatar.in/bermo-son-of-deceased-ccl-worker-got-provisional-appointment-letter/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मृत सीसीएल कर्मी के बेटे को मिला प्रोविजनल नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही