Nawadih: बिरनी पंचायत के मंझलीटांड मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा के साथ 30 अप्रैल को नौ दिवसीय श्री श्री 108 रुद्रचंडी महायज्ञ व माता पार्वती व मां काली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई. पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो ऊर्फ राजू, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, उपप्रमुख हरीलाल महतो, गणेश महतो ऊर्फ पारो, जयनारायण महतो, गौरीशंकर महतो, मुखिया देवेन्द्र कुमार महतो आदि ने कन्याओं के माथे पर कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया. यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर लेम्बोडीह, चिरूडीह, नावाडीह होते हुए उतर वाहिनी तरावा जोरिया पहुंची. आचार्य पंडित संतोष शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन और वरुण देव के आह्वान के बाद जल उठाकर यात्रा वापस लौटी. यात्रा में शामिल भक्त हर-हर महादेव की जयघोष के साथ मंदिर पहुंचे. यज्ञ मंडप में पहला दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन, अग्नि स्थापना के बाद हवन किया गया. प्रवचनकर्ता अयोध्या व वृंदावन से पहुंचे अंजना किशोरी, बाल विदुषी लाडली शरण जी, स्वामी सीताराम शरण जी व हेमंत दुबे प्रत्येक दिन रात में प्रवचन करेंगे. समिति अध्यक्ष सह मुखिया देवेन्द्र कुमार महतो ने कहा कि सोमवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व अग्नी प्रकट होगा. वेदी पूजन उपरांत प्रतीमा का प्राण प्रतिष्ठा व आठ मई को सावर्जनिक हवन कर विसर्जन किया जायेगा. मौके पर कोशल्या देवी, भगीरथ महतो, अजय कुमार महतो, काली महतो, कार्तिक महतो, गोबिंद महतो, पंकज कुमार, त्रिवेणी महतो, घनश्याम महतो, भोला महतो, लोकेश्वर महतो आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624536&action=edit">यह
भी पढ़ें: बेरमो : जूनियर नेशनल फेडरेशन कप में आशा किरण ने जीता गोल्ड मेडल [wpse_comments_template]
भी पढ़ें: बेरमो : जूनियर नेशनल फेडरेशन कप में आशा किरण ने जीता गोल्ड मेडल [wpse_comments_template]
Leave a Comment