Search

 
 
 

नावाडीह: लौह नगरी भेंडरा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

 
Nawadih: नावाडीह प्रखंड के लौह नगरी भेंडरा में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 25 मई को कलश यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर दिवगंत मंत्री स्व जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो ऊर्फ राजू, प्रमुख पूनम देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो व यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया नरेश विश्वकर्मा आदि शामिल हुए. यात्रा भेंडरा हनुमान मंदिर से निकल राजाटांड होते हुए जमुनिया नदी में आचार्य व पंडितों ने मंत्रोचारण कर जलाभिषेक व जलशुद्धि की. भक्त जयकारा लगाते हुए गांव भ्रमण कर यज्ञ मंडप पहुंचे. समिति सदस्य गोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि इस महायज्ञ का समापन दो जून को होगी. प्रत्येक रात में वृंदावन धाम से आई कथावाचक बाल ब्यास प्रज्ञा विष्णू प्रिया जी प्रवचन करेंगी.मौके पर सोनू चौरसिया, राजेंद्र यादव, सुनीता देवी, प्रेमलता देवी, मिथलेश विश्वकर्मा, मुरली सिंह, चक्रधारी सिंह, मनोज यादव, सुकुमार, बीटू विश्वकर्मा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647254&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : 53 पेंशन व 6 संशोधित मामले का पीपीओ वितरित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही