Search

 
 
 

नावाडीह : मंत्री पुत्र की पहल पर पांच दिन बाद सड़क पर हुआ आवागमन चालू

 
रेल लाइन के निर्माण के कारण सड़क से पानी की निकासी बंद होने से हो गया था जलजमाव
Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के धमनी और कोचागढ़ा के बीच सड़क पर भारी जलजमाव के कारण पिछले पांच दिनों से बाधित आवागमन रविवार 9 जुलाई को बहाल हो गया. उत्पाद मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो की पहल पर आवागमन शुरू हुआ. [caption id="attachment_693430" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SADAK-AWAGAMAN-1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सड़क पर जमा पानी के बीच गुजरते ग्रामीण[/caption] रेलवे लाइन का नव निर्माण कार्य होने के कारण ठेकेदार ने सड़क से पानी के निकासी को बंद कर दिया था. जिसके कारण सड़क पूरी तरह डूब गई थी. इस सड़क से प्रतिदिन तेलो, पपलो, तारानारी, तरंगा सहित कई गांव के लोग आवाज़ाही करते हैं. इसी रास्ते से स्कूल बसें चलती हैं. सड़क बंद होने के कारण बड़ी बादी को परेशानी हो रही थी. झामुमो नेता संतोष महतो ने अखिलेश महतो को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद उक्त स्थल पर पहुंचकर उन्होंने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से मुलाकात की और पानी निकासी करवाया. पानी की निकासी के बाद सड़क पर आवागमन चालू हो सका. मौके पर मुखिया धनेशवरी देवी, पंसस सरोजा देवी, गंगासागर तूरी, बासुदेव किस्कू, झारी साव, आजम अंसारी, संजय साव, नंदलाल महतो, गुलाबचंद महतो, बीरन गोप व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-in-charge-cmd-inspected-central-hospital-dhori/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : प्रभारी सीएमडी ने केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही