Search

नावाडीह : पीडीएस डीलर संघ ने दिया दिवंगत जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि

Nawadih : नावाडीह प्रखंड के आपूर्ति विभाग के कार्यालय के निकट पीडीएस दुकानदारों ने बुधवार 12 अप्रैल को मंत्री स्व जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी. डीलर संघ के प्रखंड सचिव सह पूर्व मुखिया भेखालाल महतो ने कहा कि मंत्री जगरनाथ महतो  झारखंड के लोकप्रिय जननेता थे. उन्होंने दबे, कुचले, शोषित, पीड़ित, पिछड़ों की आवाज बुलंद की थी. वो किसान मजदूर और ग्रामीणों से सीधा संबंध रखते थे. कभी किसी पीडीएस डीलर पर संकट आता था तो वे खड़ा रहते थे. उनके आकस्मिक निधन से सभी डीलर परिवार में गहरा दुख है. मौके पर संघ के अध्यक्ष रउफ अंसारी, बद्री महतो, जालेवर महतो, मदन सोरेन, पवन हांसदा, तापेश्वर महतो, जानकी महतो, सरोज चौरसिया, मोहन मुर्मू, राजेंद्र प्रसाद महतो, नंदकिशोर वर्मा, सुरेश रविदास, दिनेश्वर महतो, मेघनाथ रजवार व अन्य मौजुद थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-bhoomi-poojan-done-for-construction-of-life-size-statue-of-jagarnath-mahato/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : जगरनाथ महतो के आदमक़द प्रतिमा निर्माण का हुआ भूमि पूजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp