Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : पीडीएस दुकानदार इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन से करेंगे राशन वितरण : सीओ

Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रभारी एमओ सह सीओ अशोक कुमार सिन्हा ने प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक की. सीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी 110 पीडीएस डीलरों को इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन दी जा रही है. दुकानदार हर हाल में इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन से ही राशन वितरित करेंगे. वेट मशीन, ई पॉस मशीन से जुड़ी रहेगी. जिसका डाटा सीधे विभाग के डाटा सेंटर में दर्ज़ होगा. मशीन में जितना वजन के साथ खाद्यान्न लाभुकों को दिया जाएगा, पॉस मशीन से ऑनलाइन डाटा उतना ही सेंटर में दर्ज होगा. यह डाटा आहार पोर्टल में भी ऑनलाइन दिख सकेगा.

     मॉडल तरीके से बनाई जाएंगी पीडीएस दुकानें

सीओ ने कहा कि पीडीएस के दुकान मॉडल तरीके से बनाये जाएंगे. जिसमें दो प्रकार की व्यवस्था होगी. एक हिस्से में गोदाम व दूसरे हिस्से में काउंटर होगा. दूसरे हिस्से में लाभुकों के बैठने की व्यवस्था होगी. गोदाम में अनाज को खराब होने से बचाने के लिए पक्का प्लेटफार्म होगा. केरोसिन के गोदाम अलग होगा. दुकान में लगे सूचना पट्ट पर सामान की उपलब्धता, खुलने का समय, कीमत, लाभुकों की संख्या व शिकायतों के निपटारा करने वाले अधिकारी का मोबाइल नंबर समेत 15 प्रकार की सूचनाएं अंकित होंगी. बैठक में एजीएम नरेश कुमार महतो, डीलर संघ के अध्यक्ष रऊफ हुसैन, सचिव भेखलाल महतो, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा, सतेंद्र प्रसाद महतो , ब्रदरीनारायण महतो, रीतलाल महतो, अर्जुन रविदास , राजेंद्र महतो, शायमलाल महतो, फागुन तुरी, गोवर्धन साव सरोज चौसरिया, मेघनाथ राम, महिला स्वयं सहायता समूह के सभी अध्यक्ष सचिव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-drinking-the-contaminated-water-of-the-well-became-the-destiny-of-five-hundred-tribals/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : कुआं का दूषित पानी पीना ही पांच सौ आदिवासियों की बनी नियति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही