Search

 
 
 

नावाडीह : पर्यावरण व जल सरंक्षण को करें पौधरोपण - पूनम

 
50 हेक्टयर भूमि पर 50 हजार पौधा लगाने की हुई शुरुआत
Nawadih (Bokaro) : वन विभाग की ओर से नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभवित क्षेत्र उपरघाट के पोखरिया पंचायत अंतर्गत कुजुबेड़ा गांव में 30 जुलाई को 74 वां वन महोत्सव मनाया गया. इस दौरान सड़क किनारे 50 हेक्टयर भूमि पर पचास हजार पौधा लगाने की शुरुआत की गई. प्रखंड के प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, कुमारी खुशबू, मुखिया जयंती देवी, पंसस कालेश्वर महतो, परिषद प्रभारी अजीत मुर्मू, वनपाल दुर्गा हेंब्रम वन समिति के अध्यक्ष खिरोधर महतो ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया. मौके पर प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि बढते जनसंख्या व प्रदूषण से मौसम का संतुलन बिगड़ गया है. कोरोना के कारण पूरा देश में संकट था. लेकिन झारखंड में जंगल झाड़, जड़ी-बूटियों के भरमार से कोरोना का असर कम रहा. इसलिए प्रर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर मनुष्य अपने विवाह समारोह, जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ आदि खुशी के मौके पर एक पेड़ लगाकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लें. मौके पर भेखाल महतो, रामलखन महतो, सुरेश कुमार टुडू, सीताराम महतो, अरविंद कुमार भोक्ता, भुनेश्वर महतो, गंगाधर महतो, नसीम खान, मुमताज खान, कैलाश महतो, आसीन अंसारी, नेहरूल अंसारी, इकबाल खान, झामुमो नेता इंद्रदेव महतो शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=714988&action=edit">यह

भी पढ़ें: कसमार : खेतको हादसा के शोक में कसमार प्रखंड में नहीं निकला ताजिया जुलूस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही