Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : रघुनाथ महतो के चुहाड़ विद्रोह को किया गया याद

Nawadih (Bokaro) : आजसू की नावाडीह प्रखंड कमेटी ने बुधवार 5 अप्रैल को शहीद स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो का शहादत दिवस स्व.बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो और संचालन ज़िला सचिव बॉबी पटेल ने किया. जिला सचिव सुरेश महतो ने कहा कि जब अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ झारखंड के नायकों की बगावत की चर्चा होती है, तो इस सूची में चुहाड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो का नाम शान से लिया जाता है. 5 अप्रैल को ही रघुनाथ महतो की शहादत हुई थी. उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सर्वप्रथम झारखंड के सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग का एलान किया. सबसे पहले 1769 में रघुनाथ महतो के नेतृत्व में `चुहाड़ विद्रोह` हुआ. उसके बाद 1771 में तिलका मांझी ने हुल विद्रोह किया. 1820-21 का पोटो हो के नेतृत्व में `हो विद्रोह`, 1831-32 में बुधु भगत, जोआ भगत और मदारा महतो के नेतृत्व में `कोल विद्रोह`, 1855 में सिदो-कान्हू के नेतृत्व में `संताल विद्रोह` और 1895 में बिरसा मुंडा के नेतृत्व में `उलगुलान` आंदोलन हुआ. मौके पर टिकैत कुमार महतो, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि जगन्नाथ महतो, रामकुमार मरांडी, भागीरथ महतो, दीपू अग्रवाल, जगन्नाथ महतो, विजय महतो, विकी शर्मा, राहुल कुमार,  दीपक महतो, संजय कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-student-climbing-a-tree-to-pluck-mangoes-came-under-the-grip-of-11000-volt-wire-road-jammed-after-death/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा छात्र 11हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया, मौत के बाद सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही