Search

 
 
 

नावाडीह : पंसस की बैठक में अनुपस्थित वन व बिजली विभाग पर कार्रवाई की अनुशंसा

 
80 लाख की योजनाओं को मिली स्वीकृति
Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रमुख पुनम देवी की अध्यक्षता में हुई. प्रमुख ने बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण वन विभाग व विधुत विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी प्रकट की और पंचायती राज विभाग को कार्रवाई के लिए अनुशंसा करने का निर्णय लिया. बैठक में 15 वें वित्त आयोग की 80 लाख रूपए की राशि से वर्ष 2023-24 के लिए गांवों में विकास कार्य किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया. जिसमें 32 लाख रुपये की योजना अनटाइड में पीसीसी व पेवर ब्लॉक पथ, भवन मरम्मत, गार्ड वाल, स्नानघाट तथा 24 लाख की राशि से मिनी जलमिनार, सरकारी कुप व चापाकल मरम्मत, डाडी निर्माण एंव 32 लाख की राशि से सामुदायिक शौचालय, नाली निर्माण,  कुडादान निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट की योजनाएं पूरी करने का निर्णय लिया गया. बैठक में लॉटरी के माध्यम से एक वर्ष के लिए पांच मुखिया का चयन समिति के बैठक के लिए किया गया. बीडीओ संजय सांडिल्य ने योजनाओं को निर्देशों के अनुसार पूरा करने को कहा. बैठक में सीओ अशोक कुमार सिन्हा, उपप्रमुख हरिलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि मिश्रीलाल महतो, पंसस निर्मल महतो, कोलेश्वर महतो, जयनाथ रजक, पति महतो, डीलेश्वर महतो, गोपाल यादव, अशोक महतो, गीता देवी, ममता भट्टाचार्य, शान्ति देवी, मुखिया जयंती देवी, रेशमी देवी, मुक्ती देवी सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-priority-to-stop-organized-crime-and-illegal-mining-sp/">बोकारो

: संगठित अपराध व अवैध माइनिंग पर रोक लगाना प्राथमिकता : एसपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही