Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : 25 मई से श्री महाविष्णु महायज्ञ सह हनुमंत प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा

Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के भेंडरा गांव स्थित हनुमान मंदिर में 25 मई 2 जून तक श्रीश्री 1008 महाविष्णु महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर 11 मई को मंदिर परिसर में ध्वजा रोहण के बाद शोभायात्रा निकाली गई. आचार्य त्रिपुरारी पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोचारण कर ध्वजा रोहण कराया. शोभायात्रा में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो, 20 सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो, मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू,  झामुमो प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम समेत अन्य शामिल हुए. महायज्ञ को लेकर आचार्य त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया कि महायज्ञ को लेकर पन्द्रह दिन पूर्व हनुमान मंदिर परिसर में विधि विधान से ध्वजा रोहण किया गया. महायज्ञ की शुरुआत 25 मई को कलश यात्रा के साथ होगी. मौके पर गोपाल विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव,  रामदयाल महतो, घनश्याम महतो, नारायण महतो, कुंदन कुमार, नीतू विश्वकर्मा, मुरली सिंह, चक्रधारी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633157&action=edit">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा: बिरसा सिंचाई कूप निर्माण को लेकर ग्रामसभा का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही