Nawadih (Bokaro) : 60-40 की नियोजन नीति के विरोध में बुधवार को बंद समर्थक छात्रों ने डुमरी-बेरमो मुख्य सड़क को पांच घंटे तक जाम रखा गया. देवी महतो इंटर कॉलेज के समीप छात्र संगठनों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन और नारेबाज़ी की. नावाडीह के बैंकों को छोड़ कर सभी दुकानें बंद थी. बंद को लेकर सीओ अशोक कुमार सिन्हा व नावाडीह प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था. प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन के लोग 60-40 ना चलतो, झारखंड वासियों को ठगना बंद करो, राज्य में नियोजन नीति 100 प्रतिशत लागू करो, जैसे नारे लगा रहें थे. छात्र नेता दीपक कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंडी अस्मिता के विपरीत काम कर रही है. कैलाश महतो ने कहा कि 60-40 की नियोजन नीति से बाहरी लोगों का घुसपैठ बढ़ेगा. मौके पर खेमलाल महतो, मोहन महतो, अभिषेक कुमार, आकाशदीप वार्नवाल, दिनेश महतो, महेश महतो, देवनारायण महतो, टेकोचंद महतो, संजय कुमार, संदीप कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-students-boil-on-the-road-in-kasmar-regarding-the-planning-policy/">यह
भी पढ़ें : कसमार : नियोजन नीति को लेकर कसमार में सड़क पर दिखा छात्रों का उबाल [wpse_comments_template]
नावाडीह : छात्रों ने डुमरी-बेरमो सड़क को पांच घंटे रखा ज़ाम

Leave a Comment