Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : नवनामांकित छात्राओं का डीईओ ने चंदन लगाकर किया स्वागत

Advertisement
Advertisement
उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेटियां भी छू सकती हैं कामयाबी की हर बुलंदी : डीईओ
Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में शनिवार को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत नव नामांकिंत छात्राओं का स्वागत समारोह सह मैट्रिक में स्कूल टॉपर विद्यार्थियों का समान समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक जगरनाथ लोहरा, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, जिप सदस्य फूलमती देवी, मुखिया गायत्री देवी ने नौवी कक्षा में नवनामांकिंत छात्राओं का विद्यालय में चंदन लगाकर स्वागत किया. इस अवसर पर डीईओ जगरनाथ लोहरा ने कहा कि नावाडीह प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने के कारण गरीब बच्चे चाह कर भी उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते थे, परंतु अब नावाडीह में राज्य सरकार ने सीबीएसई की निःशुल्क पढ़ाई शुरू की है. प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी बेटियों को उच्च शिक्षा दें ताकि बेटियों को दहेज न देना पड़े. उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेटियां जब बीडीओ, सीओ, डीसी जैसे पद पर बैठेंगी तब कोई दहेज नहीं मांगेगा. कहा कि दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का प्रयास था कि नावाडीह क्षेत्र में कोई भी गरीब बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित न रहे. मौके पर विद्यालय के प्राधनाध्यापाक राजीव रंजन तिवारी, शिक्षक आनंद महतो, प्रवीण कुमार रजवार, प्रवीण कुमार, संगीता कुमारी, उपेंद्र कुमार, मणिशंकर दास, पूनम कुमारी, अभिभावक राजेश चौधरी, आशा देवी, पुष्पा देवी, मोनिका देवी, सुमन कुमारी, ज्योती चौधरी, अंशु कुमारी, शबीना खातून, लक्ष्मी कुमारी, संजना कुमारी व अन्य मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/bermo-cleanliness-fortnight-concluded-with-prize-distribution-ceremony/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पुरस्कार वितरण समारोह के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही