Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : पलायन का दर्द- युवक की बनारस में मौत

Nawadih (Bokaro) : बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत उपरघाट पैक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलामू गांव निवासी मुकेश कुमार महतो (28) की मौत बनारस के रोहनिया में कार्य के दौरान बिजली खंभा के गिरने से हो गई. मृतक वहां मोंटेकार्लो नामक कंपनी में कार्य करता था. 13 मई को खंभा पर चढ़कर काम कर रहा था, इसी बीच पोल टूटकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में सहकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के पिता डेगलाल महतो की मौत चार माह पूर्व हो चुका है. घर की माली हालत कमजोर होने के कारण वह पिछले माह कमाने बनारस गया था. परिजन शव लाने बनारस प्रस्थान कर गए हैं. युवक की मौत की खबर पाकर उप प्रमुख हरीलाल महतो, मुखिया जलेश्वरी देवी, पूर्व मुखिया बसंत राय, समाजसेवी रामचंद्र महतो समेत अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636333&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ओएनजीसी प्लांट से प्रदूषित पानी बहाए जाने की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही