Nawadih: नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित नारायणपुर पंचायत के लहिया ग्राम में 15 वें वित्त आयोग से फेवर ब्लॉक रोड़ का उद्घाटन 3 मई को प्रखड़ प्रमुख पूनम देवी, उपप्रमुख हरीलाल महतो, पंसस कालेश्वर महतो, मुखिया जयंती देवी ने संयुक्त रूप से किया. प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि पिछले 8 वर्षो से लगातार क्षेत्र के सभी बुनियादी सुविधाओं का समाधान किया जा रहा है. सड़क, बिजली, स्वास्थ, शिक्षा, स्नान घाट, गार्ड वाल, पीसीसी आदि का काम हुआ है. आने वाले समय में भी बचे हुए कार्य भी पूरा किया जाएगा. सभी स्कूलों में सोलर आधारित लघु जलमीनार लगाई गई है जिसका जल्द उद्घाटन किया जायेगा. मौके पर उपमुखिया पार्वती देवी, लक्ष्मी महतो, भेखलाल महतो, फूलचंद महतो, आनंद शर्मा, कपिल देव महतो, पुष्पा देवी, नुनुचंद महतो, हेमलाल महतो, जितेंद्र कुमार महतो आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626441&action=edit">यह
भी पढ़ें:बेरमो : झारखंड जनसेवक संघ ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
नावाडीह: बुनियादी सुविधाओं का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा पूरा: प्रखंड़ प्रमुख

Leave a Comment