Nawadih : समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के तहत किसानों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 26 मई से हुई. शिविर का आयोजन कृषि निदेशालय रांची के सौजन्य से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति ने किया है. शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य फुलमती देवी एवं समिति के सचिव वासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर को संबोधित करते हुए पूनम देवी ने कहा कि किसानों के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है. बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत प्रखंड स्तर पर जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है. आज के समय में किसान खेती छोड़कर अन्य कार्य करने लगे हैं. इसका नतीजा ये है कि अब घरों में लोगों को शुद्ध भोजन नहीं मिल रहा है. शिविर को जिला परिषद सदस्य फुलमती देवी और समिति के सचिव वासुदेव शर्मा ने भी संबोधित किया. वासुदेव शर्मा ने कहा कि समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के तहत नावाडीह प्रखंड के आठ गांवों के चयनित किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. शिविर में झामुमो प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, दिवाकर महतो, तारो महतो, भुनेश्वर महतो, प्रोग्राम मैनेजर निहाल ओझा, असगर हुसैन, रंजीत कुमार, गिरिश कुमार, राजू कुमार, अजय शर्मा, चंदन कुमार, मिथिलेश महतो, सोमर महतो, दीनू महतो, सीताराम महतो, प्रदीप कुमार, कैलाश महतो समेत दर्जनों किसान शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=649042&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेरमो : सीएमपीएफ ग्रेच्युटी मामले की जांच करने सीबीआई की टीम पहुंची [wpse_comments_template]
नावाडीह : बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू
Leave a Comment