Nawadih: आदिवासी सेंगेल अभियान ने 10 अप्रैल को नावाडीह प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर बीडीओ संजय सांडिल्य को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. ज़िला संयोजक आनंद टुडू ने कहा कि नियोजन नीति पर पक्ष व विपक्ष ने झारखंड की जनता के साथ धोखेबाजी की है. मांग है कि राज्य में प्रखंडवार नियोजन नीति लागू किया जाए इसमें खतियान की जरूरत नहीं है. भविष्य में स्थानीय नीति, आरक्षण नीति, नियोजन नीति व भाषा नीति आदि बनने-बनाने की गुंजाइश कम है. सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में 90% हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को आवंटित किया जाए. भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी में रिकार्ड बनाने वाली अक्षम-असहाय हेमंत सरकार को आदिवासी मूलवासी हित में अविलंब बर्खास्त किया जाए. मौके पर करमचंद मुर्मू, जागेश्वर मुर्मू, अनिल बास्के, नेमचंद मुर्मू, आनन्द सोरेन, बुधन मुर्मू, बिहारी मरांडी, फूलचंद किस्कू, पांडू मुर्मू, सेंगेल मांझी, बड़की मुर्मू, बंसती मुर्मू, पूजा मुर्मू, नानकी बास्के, बाबूराम मुर्मू,सुरेन्द्र मुर्मू, अरविंद मुर्मू, दिलीप मुर्मू, सीताराम बास्के, सुरेन्द्र बास्के, संजय टुडू, मीहीलाल बास्के आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604185&action=edit">यह
भी पढ़ें:बेरमो : मुख्यमंत्री ने अंकित के सपने की उड़ान को दिया पंख [wpse_comments_template]
नावाडीह:आदिवासी सेंगेल अभियान ने मांगा प्रखंडवार नियोजन नीति

Leave a Comment