Search

 
 
 

नावाडीह : इंटर कॉलेज व बीडी पब्लिक स्कूल में जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि

 
Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पोखरिया में शिव मंदिर के प्रांगण और देवी महतो स्मारक इंटर कॉलेज नावाडीह व बीडी पब्लिक स्कूल नावाडीह में पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को दो मिनट का मौन व्रत धारण कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर देवी महतो कॉलेज के प्राचार्य दिनेश प्रसाद ने कहा कि जगरनाथ महतो हम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे. उन्होंने उस समय नावाडीह के भेंडरा मोड़ में कॉलेज की स्थापना की जब इस प्रखंड में एक भी इंटर कॉलेज नहीं था. उन्होंने इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज की नींव रखी. झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो ने ऊपरघाट में विकास की नई लकीर खींची. उनके निधन से ऊपरघटा के निवासियों में मातम छाया है. श्रद्धांजलि देने वालों में प्रोफेसर उर्मिला कुमारी, आशुतोष कुमार मिश्र, अवध किशोर पांडेय, आलोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद महतो, सुरेंद्र महतो, सेराज अंसारी, शिव कुमार महतो, राजेंद्र प्रसाद, कुणाल भारती, जितेंद्र कुमार,  अर्जुन महतो, वीणा कुमारी, खिरोधर महतो समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609631&action=edit">यह

भी पढ़ें : पेटरवार: पेड़ से झूलता मिला अज्ञात महिला का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही