Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नावाडीह : दो साढ़ू बाइक से जा रहे थे ससुराल, हादसे में दोनों घायल

Nawadih (Bokaro) : नावाडीह थाना क्षेत्र के बेरमो डुमरी मुख्य पथ के पंद्रह माइल के समीप शुक्रवार 26 मई की देर शाम सड़क दुर्घटना में मुकेश कुमार 31 वर्ष और संजय कुमार चौहान 35 वर्ष घायल हो गए. रिश्ते में दोनों साढू हैं. वे बाइक से एक साथ फुसरो से चिरुडिह स्थित ससुराल जा रहे थे. पंद्रह माइल के निकट बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टक्करा गई, जिसके कारण वे दोनों घायल हो गए. [caption id="attachment_649541" align="alignnone" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mukesh-kumar-ghayal-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> मुकेश कुमार, घायल[/caption] स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को नावाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक संतोष कुमार व हराधन दास ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही नावाडीह थाना के मुंशी घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस घटनास्थल से बाइक को ज़ब्त कर थाना ले गई. यह">https://lagatar.in/nawadih-training-camp-for-farmers-started-under-birsa-gram-vikas-yojana/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही