Search

 
 
 

नावाडीह : दो माह का राशन नहीं मिला, नाराज लाभुक पहुंचे प्रखंड कार्यालय

 
डीलर ने लाभुकों से ले लिया फिंगर प्रिंट, नहीं दे रहा चावल
Nawadih (Bokaro) : बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत गोनियाटो पंचायत के जन वितरण प्रणाली के लाभुक प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सह सीओ से मिलकर राशन नहीं मिलने की शिकायत की. लाभुकों ने आरोप लगाया कि परसाबेड़ा निवासी डीलर मोहन मुर्मू मई व जून माह का राशन नहीं दिया है, जबकि लाभुकों से फिंगर प्रिंट ले लिया है. ये सभी लाभुक पूर्व मुखिया गणेश सोरेन के नेतृत्व में सीओ से मिले. लाभुकों ने सीओ को लिखित शिकायत की. कहा कि डीलर मोहन मुर्मू फिंगर लेकर दो माह का चावल नहीं दे रहा है. अभद्र व्यवहार करते हुए झूठा केस में फंसा देने की धमकी देता है. मौके पर बड़की देवी, गंगिया देवी, सूरज सोरेन, बिहारी मांझी, जितनी देवी, फूलमतनी देवी, सोभा, मुन्नी कुमारी, सूरज सोरेन, लाली मांझी, जीताराम सोरन, बिहारी मांझी, सुनिता सोरेन, जितनी देवी, फुलमुनी देवी, सोभा मुन्नी कुमारी, कलावती देवी, मालती देवी, मंझली देवी, बड़की देवी, सविता देवी, सुंदरी देवी सहित दो सौ महिला-पुरुष उपस्थित थे.

झामुमो नेता अखिलेश महतो ने लिया संज्ञान

इस मामले में दिवंगत मंत्री स्व जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो ऊर्फ राजू ने संज्ञान में लेते हुए दुकानदार पर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर अखिलेश महतो ने टेकलाल चौधरी, सोनाराम हेब्राम के साथ आपूर्ति पदाधिकारी से मिलकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबध में आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों से कहा कि डीलर मोहन मुर्मू के पास जुलाई तक राशन भेज दिया गया है। अगर वो मई व जून का राशन वितरित नहीं करता है तो उस पर केस किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681176&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पीएम को सुनने जुटे भाजपाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही