Search

 
 
 

नावाडीह : ग्रामीणों ने सांसद चंद्रप्रकाश को सुनाई समस्या

 
Nawadih (Bokaro) : नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बिरनी पंचायत के बरमसिया गांव में 25 जून रविवार को ग्रामीणों की बैठक सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में हुई. मौके पर ग्रामीणों ने सांसद को गांव की समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने तालाब में मछली का टेंडर कराने, पानी की समस्या, स्कूल में शिक्षक की कमी आदि की जानकारी दी. सांसद  ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद के डीएफओ से बात की और तालाब में मछली पालन का टेंडर गांव के लोगों की देने की बात कही. उन्होंने कहा कि गांव के बेरोजगार युवा मछली पालन कर अपनी जीविका का पालन करेंगे. उन्होंने विद्यालय में शिक्षक बहाल करने सहित अन्य समस्याओं का भी समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर डुमरी विधानसभा प्रभारी यसोदा देवी, बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष जयलाल महतो, दीपक महतो, सुरेश, मोहन महतो, गीता देवी, भागीरथ महतो, बॉबी पटेल, सोनू चौधरी, मनोज महतो, प्रयाग महतो, महेश महतो, पप्पू कुमार सहित अन्य ग्रामीण थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679628&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : देश के इतिहास में आपातकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है – रविंद्र पांडेय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही