Search

 
 
 

नावाडीह : अंचलाधिकारी ने जुड़ामना ग्रामीण हाट का किया निरीक्षण

 
किसानों को उपलब्ध कराई गई है कई सुविधाएं
Nawadih (Bokaro) : नावाडीह अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने नाबार्ड बोकारो के सौजन्य से बनाए गए आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के बरई पंचायत अंतर्गत जुड़मान हाट का निरीक्षण किया. 7 जुलाई को निरीक्षण के क्रम में समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के हाट निर्माण से यहां के किसानों को काफी फायदा मिलेगा. अब किसान हाट में बने शेड में बैठकर सब्जी बेचेंगे. अब गर्मी व बरसात में किसानों को सब्जी बेचने में परेशानी नहीं होगी. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि नावाडीह प्रखंड में यह पहला ग्रामीण हाट का निर्माण किया गया है. सभी किसान इस हाट में सब्जी बेचकर अपना आमदनी बढ़ा सकते हैं. बताया कि किसान गोदाम में अपना सब्जी या अन्य सामान सुरक्षित रख सकते हैं. बासुदेव शर्मा ने कहा कि काफी प्रयास के बाद नाबार्ड के सौजन्य से जुड़मान में ग्रामीण हाट का निर्माण किया गया है. इस ग्रामीण हाट में शेड, गोदाम, शौचालय का निर्माण किया गया है. पेयजल व सोलर लाइट भी लगाया गया है. जल्द ही इसका उद्घाटन कर हाट की देखभाल के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691363&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो थर्मल : झपट्टामार गिरोह ने कार से टपाया 4.50 लाख रुपये [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही