Search

 
 
 

10 लाख का इनामी नक्सली अरविंद भुइयां गिरफ्तार, एके-47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद

 
Ranchi: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी नक्सली अरविंद भुइयां गिरफ्तार हुआ है. जानकारी के मुताबिक, अरविंद भुइयां की गिरफ्तारी बिहार-झारखंड की सीमा क्षेत्र से गया जिले की पुलिस ने की है. अरविंद भुइयां की निशानदेही पर पुलिस ने एके 47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किये हैं. अरविंद भुइयां पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा है. अरविंद मूल रूप से बिहार के गया जिले के सलैया थाना क्षेत्र के विराज गांव का रहने वाला है. इसे पढ़ें-‘द">https://lagatar.in/vipul-shah-will-make-the-film-bastar-after-the-kerala-story/">‘द

केरल स्टोरी’ के बाद फिल्म ‘बस्तर’ बनायेंगे विपुल शाह, कहा- छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आयेगा

30 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है अरविंद

अरविंद भुइयां के खिलाफ झारखंड और बिहार के अलग-अलग थानों में 100 से भी अधिक मामले दर्ज हैं. अरविंद पर झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग जबकि बिहार के गया और औरंगाबाद जिले में मामले दर्ज हैं. अरविंद 30 से भी अधिक पुलिसकर्मियों को शहीद करने की घटना में शामिल रहा है. अरविंद पलामू, चतरा और गया सीमा की कमान संभाल रहा था. वह लगातार पलामू के मनातू और बिहार के गया के सलैया के जंगलों को अपना ठिकाना बनाए हुए था. इसे भी पढ़ें-जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/crisis-on-the-existence-of-jagannathpur-fair/">जगन्नाथपुर

मेले में वसूली से दुकानदार परेशान, बोले- ऐसा रहा हाल तो अगले साल नहीं लगायेंगे दुकान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही