Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक पर नक्सली हमले का मामला : NIA ने दूसरा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया

Ranchi : पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमला मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है. इस मामले को लेकर एनआईए ने दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया है. एनआईए की विशेष अदालत रांची में दाखिल चार्जशीट में दो आरोपियों को नामजद किया गया है. जिनमें तिवारी बांकीरा उर्फ शाका और सदन कोराह का नाम शामिल हैं. चाईबासा जिले के रहने वाले  दोनों आरोपी प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के सशस्त्र कैडर हैं. दोनों पर आईपीसी और यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाये गये हैं. तिवारी बांकीरा को 30 नवंबर 2022 को और सदन कोराह को 13 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था. (पढ़ें, धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-collision-between-two-bikes-three-youths-seriously-injured/">धनबाद

: दो बाइकों में भिडंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल)

चार जनवरी 2022 को हुआ था पूर्व विधायक पर हमला

 चार जनवरी 2022 की शाम झीलरुआं मैदान में आयोजित खेलकूद समारोह में शामिल होने गये पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला किया था. पूर्व विधायक ने भीड़ में जाकर अपनी जान बचायी थी. नक्सलियों ने मैदान में मौजूद पूर्व विधायक के तीनों बॉडीगार्ड को घेर लिया था. जिसके बाद नायक के बॉडीगार्ड नक्सलियों से उलझ गये, लेकिन उनकी संख्या अधिक थी, जिससे वे हथियार लूटने में सफल रहे. नक्सलियों ने दो बॉडीगार्ड शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम की हत्या भी कर दी थी. वहीं एक बॉडीगार्ड ने भागकर अपनी जान बचायी थी. इस मामले में 31 दिसंबर 2022 को 14 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था. इसे भी पढ़ें : ISRO">https://lagatar.in/isro-successfully-launches-satellite-nvs-01-carried-into-space-by-gslv-12-rocket/">ISRO

ने सैटेलाइट NVS-01 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, GSLV-12 रॉकेट ने अंतरिक्ष में पहुंचाया

एनआईए की रांची शाखा में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

 एनआईए ने रांची शाखा में मिसिर बेसरा (एक करोड़ का इनामी), रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सागेन, कांडे होनहागा और सोनाराम होनहागा के खिलाफ  जुलाई महीने में प्राथमिकी दर्ज की थी. सभी आरोपित पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा के हैं. झारखंड पुलिस के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हो चुका है कि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले की योजना सुनियोजित थी. नक्सलियों का उद्देश्य पूर्व विधायक के बॉर्डीगार्ड से हथियार लूटना था, जिसमें वे सफल हुए थे. बॉर्डीगार्डों ने विरोध किया तो नक्सलियों ने दो की हत्या कर दी. हालांकि, तीसरा  भागने में सफल रहा था, नहीं तो नक्सली उसे भी मार देते. इस घटना में कुख्यात नक्सली मोछू के दस्ते का हाथ था. इसे भी पढ़ें : IIFA">https://lagatar.in/iifa-2023-hrithik-roshan-received-best-actor-award-and-alia-bhatt-was-chosen-best-actress/">IIFA

2023: ऋतिक रौशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तो आलिया भट्ट चुनी गई बेस्ट एक्ट्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही