Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में नक्सली बंद का दिखा आंशिक असर, दुकानें खुली पर नहीं पहुंचे लोग

Latehar: लातेहार जिला में नक्सलियों के बंद का आंशिक असर देखने को मिला. रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर यात्री वाहनों का परिचालन कम रहा. समाहरणालय व प्रखंड कार्यालय परिसर में बंद के कारण कम लोग दिखायी दिये. शहर की दुकानें खुली थी, लेकिन लोग नहीं पहुंचे. महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बंद के कारण बाजारों में रौनकें नहीं दिखी. बंद को लेकर पुलिस भी सर्तक नजर आयी. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में सर्च आपरेशन किया गया. बता दें कि चतरा में मारे गए पांच नक्सलियों के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने 15 मई को उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है. नक्सलियों के बंद को देखते हुए पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है. इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-block-nav-nirman-sangharsh-samiti-demanded-to-make-jaintgarh-a-block/">किरीबुरू

: प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति ने जैंतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही