Search

 
 
 

गुमला: दस लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

 
Gumla: गुमला पुलिस ने दस लाख के इनामी नक्सली भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर शंभु गंझु उर्फ रवि गंझु उर्फ रवि जी को शनिवार को घाघरा थाना क्षेत्र के झलकापाट से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार इनामी नक्सली के बारे में जानकारी देते हुए एसपी शंभु कुमार सिंह ने कहा कि शंभु गंझु 17 साल के उम्र में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था. वह वर्ष 2013 में गुमला के सिविल में हुए मुठभेड़ में शामिल था. शंभु मूल रूप से चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के हुंबी गांव का रहने वाला है. भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर छोटू खेरवार के दस्ते में घूम कर इस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में लेवी वसूलने के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील होने पुलिस को सूचना थी. पुलिस को नुकसान पहुंचाने की भी योजना थी. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी करते हुए झलकापाट क्षेत्र में शंभु को संदिग्ध व्यक्ति रूप में पकड़ा. पूछताछ में दस लाख के इनामी होने की पुष्टि हुई. गिरफ्तार जोनल कमांडर के पास से कैमोफलाइज पीठू बैग, नहाने का साबुन, टूथ ब्रश, कोलगेट पेस्ट, पुराना काला रंग का स्पार्की कंपनी का पैंट, टी शर्ट व संगठन का पांच प्रिंटेड पर्चा बरामद किया गया. इसके खिलाफ बारेसाढ़, गारु, छिपादोहर, महुआटांड़, हेरहंज और कुरुमगढ़ थाना में आठ मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-took-away-goods-worth-lakhs-by-taking-factory-security-guard-hostage-in-nirsa/">धनबाद

: निरसा में फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लाखों का सामान ले गए चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही