Search

 
 
 

नक्सली कमांडर प्रयाग मांझी और टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू अब नहीं रहे इनामी नक्सली

 
प्रयाग मांझी और ब्रजेश गंझू इनामी नक्सलियों की सूची से बाहर  Ranchi :  नक्सली कमांडर प्रयाग मांझी और टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू अब इनामी नक्सली नहीं रहे. झारखंड पुलिस ने इन दोनों नक्सलियों को इनामी नक्सलियों की सूची से बाहर कर दिया है. झारखंड पुलिस ने प्रयाग मांझी पर एक करोड़ और ब्रजेश गंझू पर 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. लेकिन लंबे समय से इन दोनों नक्सलियों की सक्रियता को नहीं देखते हुए दोनों इनामी नक्सलियों की सूची से बाहर कर दिया गया. वर्तमान में 72 नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है.

कौन है नक्सली प्रयाग मांझी

एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा धनबाद जिले के टुंडी के दलबुढ़ा का रहने वाला है. प्रयाग मांझी पारसनाथ पर्वत, छतीसगढ़, झुमरा, बिहार से लेकर बंगाल में रह चुका है. वह वर्षों से संगठन के लिए काम करता आ रहा है. विवेक दा के खिलाफ सिर्फ गिरिडीह जिले में ही 50 से अधिक मामले दर्ज हैं.

इन दिनों भूमिगत हो गया है ब्रजेश गंझू

मगध और आम्रपाली कोल परियोजनाओं में टेरर फंडिंग का मुख्य आरोपी टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू इन दिनों कहां है, इसकी जानकारी न ही केंद्रीय जांच को है और न ही झारखंड पुलिस को. लंबे समय तक पलामू, लातेहार, चतरा और रांची के खलारी में सक्रिय रहने वाला ब्रजेश गंझू इन दिनों भूमिगत हो गया है. हालांकि ब्रजेश गंझू की गैर मौजूदगी में टीपीसी का रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू संगठन के लिए लेवी वसूलने समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे रहा है.

झारखंड में बचे सिर्फ 72 इनामी नक्सली

झारखंड में अब सिर्फ 72 इनामी नक्सली बचे हैं. इसमें मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, असीम मंडल, चमन उर्फ लंबू, लालचंद्र हेंब्रम, रघुनाथ हेंब्रम, अजय महतो, संतोष उर्फ विश्वनाथ, प्रकाश महतो, मेहनत, संजय महतो, छोटू खेरवार, मार्टिन केरकेट्टा, आक्रमण गंझू, रामप्रसाद मारडी, नितेश यादव, रविंद्र गंझू, अमित मुंडा, बेला सरकार, पूनम, आरिफ, रामदयाल महतो, मृत्युंजय, पप्पू लोहरा, मनोहर गंझु, नीरज सिंह खेरवार, साहेबराम मांझी, विवेक यादव, सीताराम रजवार, गोदराय यादव,बिरसेन गंझू, श्याम सिंह सिंकू, बल्लू, सालुका कायम, नेशनल भुइयां, रंथू उरांव, गुलशन मुंडा, सहदेव महतो,रविंद्र यादव, लवलेश गंझू, जयंती, प्रभात मुंडा, प्रभात गंझू, सुखलाल बिरजिया, बैजनाथ गंझू, पंकज कोरवा, कुंवर मांझी, बिरेन सिंह, बलराम लोहरा, सागेन अंगरिया, करीम, बाबूलाल जी, ब्रजेश मांझी, पवन मांझी, अमृत, रामचंद्र यादव, राहुल चंपिया, सुलेमान हांसदा, फिरोज अंसारी, विरेंद्र गंझू, सैमुअल बुध, पांचा उरांव, संतोष गंझू, मीता उर्फ नयनतारा, सहेंद्र यादव, लक्ष्मण राय, अमोज मोदक, कृष्णा यादव, गुलशन उरांव, बबलू,राजू यादव शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही