Search

 
 
 

कोल्हान के जंगल से फरार नक्सली देवेन हांसदा गिरिडीह से गिरफ्तार

 
Ranchi: भाकपा माओवादी नक्सली देवेन हांसदा गिरिडीह से गिरफ्तार हुआ है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की बढ़ती दबिश से परेशान होकर देवेन हांसदा कोल्हान जंगल से फरार हो गया था. जिसके बाद से पुलिस की टीम उसके पीछे लगी हुई थी. इसी दौरान पुलिस की टीम ने उसे गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया है. गिरिडीह में उसे गुप्त स्थानों पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बता दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसे लेकर जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातू, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. इसे भी पढ़ें- चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinets-decisions-200-units-of-free-electricity-to-tana-bhagat-families-increased-dress-allowance-of-state-employees-gifts-to-students/">चंपाई

कैबिनेट के फैसलेः टाना भगत परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली, राज्यकर्मियों का बढ़ा पोशाक भत्ता, छात्रों को गिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही