Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो लाख का इनामी नक्सली लाजिम अंसारी मुठभेड़ में ढेर

Gumla : भाकपा माओवादी संगठन का एरिया कमांडर लाज़िम अंसारी मुठभेड़ में मारा गया. यह मुठभेड़ की घटना गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार की देर शाम हुई है. जहां सुरक्षा बलों ने दो लाख के इनामी नक्सली लाज़िम अंसारी को मुठभेड़ में मार गिराया है. लाजिम अंसारी मूल रूप से गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के पनसो गांव का रहने वाला है. लातेहार के चंदवा में हुए चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआईए ने भी उसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/naxali-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" />

एक दिन पहले मारा गया था राजेश उरांव

इससे पहले गुरुवार की दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के तीन लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव मारा गया. यह मुठभेड़ सदर थाना क्षेत्र के अंजनधाम जाने वाले रास्ते में हुई थी. राजेश पर झारखंड पुलिस ने दो लाख और एनआईए ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था.

अपने दस्ते के साथ रुका था लाज़िम अंसारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि लाजिम अंसारी अपनी दस्ते के साथ रायडीह के जंगल में रुका हुआ है. जिसके बाद पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को देखते ही नक्सलियों के द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो लाख का इनामी नक्सली लाजिम अंसारी मारा गया और बाकी नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

एनआईए को भी थी राजेश-लाज़िम अंसारी की तलाश

एनआईए को भी लाज़िम अंसारी की तलाश थी. लाज़िम के खिलाफ लातेहार के चंदवा में हुए चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआईए ने भी केस दर्ज किया था. चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए ने झारखंड में एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी पर 10 लाख, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सौरभ दा पर पांच लाख, नवीन, रवींद्र गंझू, छोटू खेरवार, अमन गंझू, नीरज सिंह खेरवार और मृत्युंजय भुइयां पर चार लाख, मनीष यादव, संटू भुइयां, नागेंद्र यादव, शीतल मोची, नेशनल गंझू, कुंदन खेरवार पर तीन-तीन लाख, खतेश गंझू, रंथू उरांव, अनिल तुरी, प्रदीप सिंह खेरवार पर दो-दो लाख, राजेश उरांव, लाजिम अंसारी, जितेंद्र नागेशिया पर एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. एनआईए ने सभी को फरार घोषित करते हुए इनाम के राशि की घोषणा की है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही