Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सली लालू यादव अरेस्ट, बम प्लांट करने में है एक्सपर्ट

Chatra: पुलिस ने माओवादियों के बम प्लानर सह कूरियर लालू यादव को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. थाना क्षेत्र के गेरे गांव से उसे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली लालू पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहा था. वह माओवादी संगठन में बम बनाने और पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस पार्टी को टारगेट करने के नियत से सड़क पर बम प्लांट करने का एक्सपर्ट माना जाता था. इसे भी पढ़ें-12">https://lagatar.in/12-year-old-child-was-riding-a-bike-without-a-helmet-collided-with-a-standing-highway-died-painfully/">12

साल का बच्‍चा ब‍िना हेलमेट चला रहा था बाइक, खड़े हाइवा में मारी टक्‍कर, दर्दनाक मौत

सुरक्षा बलों की निर्मम हत्या कर हथियार लूटने की साजिश रची थी

गिरफ्तार नक्सली लालू यादव ने करीब आठ वर्ष पूर्व कुंदा थाना क्षेत्र के हेसातू-दुंदु मुख्य सड़क पर बम प्लांट कर पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस पार्टी को उड़ाने और सुरक्षा बलों की निर्मम हत्या कर हथियार लूटने की साजिश रची थी. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया था. इसी मामले को लेकर उसके विरुद्ध प्रतापपुर थाना में नक्सल साजिश रचने की नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी. गिरफ्तार नक्सली कुंदा थाना क्षेत्र के गेरे गांव का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी स्पेशल टीम ने नाटकीय ढंग से उसके घर से ही की है. इसे भी पढ़ें-संगठन">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-in-charge-ashok-chaudhary-will-come-to-ranchi-on-january-16-to-strengthen-the-organization/">संगठन

 को मजबूत करने 16 जनवरी को रांची आयेंगे झारखंड जदयू प्रभारी अशोक चौधरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही