Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सली महाराज प्रमाणिक ने किये कई खुलासे, संगठन को मदद करने वाले सफेदपोशों के नाम की दी जानकारी!

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पुलिस के लिए चुनौती बने 10 लाख के इनामी नक्सली महाराजा प्रमाणिक ने बीते 26 अगस्त को सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाने में सरेंडर कर दिया था. सरेंडर किये जाने के बाद रांची में गुप्त ठिकाने पर महाराज से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही झारखंड पुलिस औपचारिक तौर पर महाराज प्रमाणिक के सरेंडर की घोषणा कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान महाराज प्रमाणिक ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. प्रमाणिक ने कोल्हान इलाके में सक्रिय नक्सली दस्ते में शामिल सदस्यों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी है. नक्सलियों को उपलब्ध होने वाले बारूद,हथियार, कारतूस की आपूर्ति कहां से होती है इसकी भी जानकारी दी है. साथ ही संगठन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मदद करने वाले सफेदपोशों के नाम के साथ-साथ नक्सलियों ने किस-किस इलाके में विस्फोटक छुपा रखा है. कितनी लेवी की वसूली हो रही है इससे संबंधित कई जानकारी महाराज प्रमाणिक ने पुलिस को दी है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें- नये">https://lagatar.in/jallianwala-bagh-in-new-avatar-pm-modi-did-virtual-inauguration/144078/">नये

अवतार में जलियांवाला बाग, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

महाराज प्रमाणिक पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था

गौरतलब है कि कोल्हान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरायकेला खरसावां, घाटशिला और चाईबासा के क्षेत्रों में नक्सली महाराजा प्रमाणिक पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था. मूल रूप से महाराजा प्रमाणिक सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा गांव का रहने वाला है. पुलिस महाराजा प्रमाणिक और उसके दस्ते को मार गिराने के लिए जंगलों में लगातार">http://lagatar.in">लगातार

अभियान चला रही है. लेकिन हर बार हुए मुठभेड़ में महाराजा प्रमाणिक बचकर निकलने में सफल रहता था.

संगठन ने महाराज प्रमाणिक और बैलुन सरदार को किया था निष्कासित

भाकपा माओवादी ने कुछ दिन पहले कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणिक और बैलुन सरदार को संगठन से निष्कासित कर दिया है. दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी थी. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि महाराज प्रमाणिक और बैलुन सरदार पुलिस के बड़े अधिकारियों से मिल कर षडयंत्र रच रहा हैं. इसे भी पढ़ें- कदमा">https://lagatar.in/kadma-four-shops-sealed-for-24-and-5-shops-for-72-hours-for-violating-the-corona-guide-line/144109/">कदमा

: कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर चार दुकानें 24 व 5 दुकानें 72 घंटे के लिए सील
दोनों करोड़पति बनने की लालच में संगठन के 40 लाख रूपये,  एक एके 47, 150 गोलियां, 1 9 MM की एक पिस्टल,  मोबाइल, टेबलेट और वाकी-टॉकी लेकर भाग गये हैं. बताया गया कि संगठन को इसकी जानकारी तब हुई जब महाराज प्रमाणिक बार-बार इलाज के बहाने कई बार बाहर गया और पुलिस से मिला.

महाराजा प्रमाणिक ने कई बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम

  • 25 मार्च 2019: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में कई जगहों पर माओवादियों के नाम से पोस्‍टर चिपकाए गए थे.
  • 12 अप्रैल 2019: पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुइडा गांव में आईईडी विस्फोट कर वन विभाग के तीन भवनों को ध्वस्त कर दिया था.
  • 2 मई 2019: सरायकेला जिला के खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात बीजेपी के चुनावी दफ्तर को उड़ाया था.
  • 20 मई 2019: सरायकेला जिला के खरसावां थाना के हुरंगदा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए थे. इस घटना को भी महाराजा प्रमाणिक के दस्ते ने अंजाम दिया था.
  • 14 जून 2019: सरायकेला जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकडू हाट बाजार में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या करने में महाराजा प्रमाणिक भी शामिल था.
  • 28 नवंबर 2019: सरायकेला के कुचाई में पुलिस और महाराज प्रमाणिक के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें एक ग्रामीण को गोली लगी थी.
  • 23 मई 2020: महाराज प्रमाणिक के दस्ते के द्वारा सराइकेला के रायजामा गांव के मंगल सिंह सरदार और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गयी थी.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही