Search

 
 
 

18 लाख के ईनामी नक्सली मुराद उर्फ विनय यादव के साथ दो सहयोगी भी पकड़ाये

 
Ranchi : बिहार और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 18 लाख इनामी नक्सली मुराद उर्फ विनय यादव के साथ उसके दो सहयोगी भी गिरफ्तार किये गये हैं. इनमें नक्सली अमरेंद्र पासवान और इदरीस अंसारी शामिल हैं. दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर से हुई है. मुराद उर्फ विनय यादव ने पुलिस को बताया कि वह साल 2003 से भाकपा माओवादी संगठन में सक्रिय रहा है. बिहार के औरंगाबाद, गया और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत करने और साल 2014 से नक्सली संगठन का जोनल कमांडर और रीजनल कमांडर के रूप में नेतृत्व करता रहा है. विनय यादव के ऊपर कुल 54 मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें –महाराष्ट्र">https://lagatar.in/15-lakh-reward-maoist-karu-yadav-brought-from-maharashtra-to-hazaribagh/">महाराष्ट्र

से हजारीबाग लाया गया 15 लाख का इनामी माओवादी कारू यादव

निशानदेही पर जंगल से बरामद हुए 20 लाख रुपये

मुराद उर्फ विनय यादव से पूछताछ के क्रम में पता चला कि नक्सली संगठन के द्वारा लेवी के रूप में वसूली गयी राशि को चकरबंधा के जंगल में शिकारी कुआं के आसपास छिपाकर रखा गया है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने जमीन के नीचे गड़ा हुआ एक लॉकर को खोदकर निकाला और 20 लाख रुपये बरामद किया. विनय कुमार के कहने पर आश्रय देने वाला इदरीस अंसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें – कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-5-people-associated-with-banned-lottery-ticket-business-arrested/">कोडरमा

: प्रतिबंधित लॉटरी टिकट कारोबार से जुड़े 5 लोग गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही