Search

 
 
 

लेवी नहीं मिलने पर नक्सली संगठन बैकफुट पर, बौखलाहट में वाहनों में कर रहे आगजनी

 
Ranchi : झारखंड में सक्रिय अलग-अलग नक्सली संगठनों को लेवी नहीं मिल रही है. जिससे वे बौखलाये हुए हैं और परेशान होकर वाहनों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. दूसरी तरफ झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. नक्सल विरोधी अभियानों की वजह से नक्सली संगठन बैकफुट पर आ गये हैं. वर्तमान मे नक्सली संगठन अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं. यह नक्सलियों द्वारा की जा रही हाल की वारदातों से दिख रहा है. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/marathon-race-organized-in-palamu-hundreds-of-youth-participated/">पलामू

में मैराथन दौड़ का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग)

लेवी नहीं मिलने से परेशान नक्सली कर रहे वाहन में लगा रहे आग

  • 07 अप्रैल 2023 : बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में नक्सलियों ने 12 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था.
  • 21 मार्च 2023: पलामू जिले में टीपीसी उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया था. उग्रवादियों ने पलामू के नवाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडा घाटी में कई वाहनों में आग लगा दी थी. जिनमें तीन वाहन जलकर खाक हो गये थे.
  • 14 फरवरी 2023: पूर्व मध्य रेल के मोहम्मदगंज-सतबहिनी स्टेशन के बीच भीम चूल्हा टनल निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने उत्पात मचाया था. नक्सलियों ने निर्माण स्थल पर फायरिंग और वहां मौजूद कर्मियों के साथ गाली-गलौज की थी. वहीं एक बोलेरो को आग के हवाले कर दिया था.
  • 13 जनवरी 2023: चाईबासा के नक्सल प्रभावित इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच गाड़ियों को नक्सलियों ने फूंक डाले थे.
  • 19 जनवरी 2023: सिमडेगा जिले के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास पीएलएफआई उग्रवादियों ने रेलवे दोहरीकरण का कार्य कर रही ठेका कंपनी के दो वाहनों को जलाकर राख कर दिया था.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही