Search

 
 
 

पलामू के जिला परिषद सदस्य को नक्सली संगठन ने दी जान से मारने की धमकी

 
Palamu: पलामू जिला के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य विजय कुमार रविदास को टीएसपीसी नक्सली ने धमकी दी है. नक्सली संगठन टीएसपीसी ने जिला परिषद सदस्य से विकास योजनाओं में लेवी मांगी है. जिसके बाद जिला परिषद सदस्य ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने में आवेदन दिया. इधर रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि जिला परिषद सदस्य विजय रविदास ने पुलिस को आवेदन दिया है कि उन्हें नक्सलियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है. जिसके बाद पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

नक्सली संगठन ने की लेवी की मांग  

मामले को लेकर विजय रविदास ने बताया कि 5 मई को मैं अपने घर में सो रहा था. तभी 12:30 बजे के करीब मेरे मोबाइल पर फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को टीएसपीसी से वीरेंद्र जी बताया और धमकी दी. उसने कहा कि क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं में उसे पांच प्रतिशत लेवी चाहिए. लेवी नहीं देने पर मौत के घाट उतार दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें: घटा">https://lagatar.in/decreased-grade-pay-increased-tension/">घटा

ग्रेड पे, बढ़ा टेंशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही