Search

 
 
 

पांच लाख का इनामी नक्सली शीतल मोची गिरफ्तार

 
Ranchi : सुरक्षाबलों ने पांच लाख का इनामी नक्सली शीतल मोची को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से बालूमाथ का रहने वाला है. भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू का करीबी है. सूचना मिली थी कि शीतल मोची लातेहार और लोहरदगा के सीमावर्ती इलाके में आया हुआ है. इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और शीतल को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद शीतल से पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि शीतल की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

शीतल मोची को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी. लोहरदगा के बुलबुल इलाके में कुछ महीने पहले सुरक्षाबलों ने इसके खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था. इस अभियान में वह बच कर निकल गया था. इसके खिलाफ लातेहार, लोहरदगा और चतरा के थानों में दर्जन भर मामले दर्ज हैं. शीतल मोची लातेहार और लोहरदगा सीमावर्ती इलाके में सक्रिय था. रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर व लुकइया हमले में मुख्य आरोपी रहा है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/land-trader-shot-dead-in-tatisilwe-ranchi/">रांची

के टाटीसिलवे में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही