Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोइलकेरा में नक्सलियों ने पुलिया को बम से उड़ाया, नक्सली बंदी के दौरान दूसरी वारदात

Chaibasa: भाकपा माओवादियों ने ऑपरेशन प्रहार के खिलाफ 26 अप्रैल को संपूर्ण भारत बंद का ऐलान किया है. इस दौरान माओवादी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के के लिए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. माओवादियों ने जहां रविवार की देर रात करीब हावड़ा-मुंबई मेन रेल मार्ग के लोटापहाड़ सोनुवा के बीच विस्फोट कर रेलवे ट्रक को उड़ा दिया वहीं गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक पुलिया को बम विस्फोट कर उड़ा दिया. यह घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेगाडबेरा गांव में देर रात घटना को अंजाम दिया है. सोमवार को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/NAXA-2.jpg"

alt="" class="wp-image-55432"/>
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/NAXA-1-1.jpg"

alt="" class="wp-image-55433"/>
नक्सलियों ने लगाया बैनर, इसी बैनर पर लगा रखा था बम

26 अप्रैल को भारत बंद सफल करने का माओवादियों ने किया था आह्वान

झारखंड के खूंटी,गिरिडीह और चाईबासा जिले में माओवादियों ने रविवार को कई जगहों पर पोस्टरबाजी कर 26 अप्रैल को भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया था. माओवादियों के द्वारा किए गए पोस्टरबाजी में कहा गया है कि बिहार के गया जिले में एसपीओ द्वारा पीएलजीए के चार कमांडरों को जहर खिलाकर हत्या की गई और पुलिस ने मुठभेड़ का रंग देकर इसका प्रचार किया. इसके खिलाफ 26 अप्रैल को भारत बंद को सफल करें. पोस्टरबाजी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर सभी पोस्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिसिया अभियान के खिलाफ बंद का आह्वान

भाकपा माओवादियों के खिलाफ चल रहे पुलिसिया अभियान के विरोध में संगठन ने भारत बंद का एलान किया है. भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने बीते 20 मार्च को प्रेस रिलीज जारी कर 26 अप्रैल को भारत बंद को सफल बनाने की अपील की थी. माओवादियों ने लिखा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार के नेतृत्व में पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों की अक्टूबर 2020 में बैठक हुई थी, जिसमें 2021 के जून तक निर्णायक अभियान चलाने का निर्णय हुआ था.

नक्सल अभियान का विरोध

नक्सल आंदोलन को कुचलने के लिए हजारों की संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा जा रहा है.छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में ड्रोन और हैलीकॉप्टर से साजो समान पहुंचाया जा रहा है. इसके विरोध में 26 अप्रैल को भारत बंद बुलाया गया है. भाकपा माओवादियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय ने लिखा था कि एक अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक क्रांतिकारी प्रचार के साथ-साथ आंदोलन को जारी रखने का काम किया जाएगा. इस दौरान अलग-अलग जगह पर सरकार के दमन नीति के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही