Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसडीपीओ आवास के 50 मीटर दूर नक्सलियों ने पोस्टर साट पुलिस को दी चुनौती

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के आवास से 50 मीटर दूर माओवादियों ने पोस्टर साट और बैनर लगाकर पुलिस को चुनौती दी है. यहां रेलवे कॉलोनी और केंद्रीय विद्यालय है. सीपीआई (माओवादी) की दक्षिण जोनल कमेटी की ओर से लगाए गए बैनर पोस्टर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद दिवस की जानकारी दी गई है. 10 साल पूर्व इसी जगह पर नक्सलियों ने पोस्टर और बैनर लगाए थे. नक्सलियों ने बैनर में सीधे एसडीपीओ को चेतावनी दी है.

पुलिस ने जब्त किए बैनर-पोस्टर

दूसरी ओर, बाझीकुसुम पुल पर भी नक्सलियों ने बैनर लगाया है. पोस्टर में अमर शहीद कामरेड निर्मल, कामरेड सुखलाल, कामरेड सुखदेव, निवेदक दक्षिणी जोनल कमेटी भाकपा (माओवादी) लिखा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर सभी बैनर पोस्टर को जब्त कर लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए चक्रधरपुर के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी ने दो स्थान पर पोस्टर व बैनर लगाए हैं. सूचना मिलने के बाद पोस्टर व बैनर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही. इधर नक्सलियों द्वारा पोस्टर व बैनर लगाए जाने के सूचना से रेलवे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में लोग दहशत में हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही