Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद

Chaibasa: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक पुराने नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी जंगल में हुई है. जहां नक्सल डंप से एक देशी पिस्टल, दो कार्बाइन, एक रायफल, दस किलो का आईईडी, 58 डेटोनेटर समेत अन्य सामान बरामद किया है. सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में यह विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखा गया था. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-former-dc-chavi-ranjans-criminal-writ-now-after-two-weeks/">लैंड

स्कैम : पूर्व DC छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर अब दो सप्ताह बाद सुनवाई

लगातार जारी है अभियान

नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसे लेकर सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी दौरान सोमवार को नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अजय महतो अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई. जिसको लेकर गुवा थाना के आसपास पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-former-dc-chavi-ranjans-criminal-writ-now-after-two-weeks/">लैंड

स्कैम : पूर्व DC छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर अब दो सप्ताह बाद सुनवाई

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही