Search

 
 
 

वोटिंग से पहले बोकारो में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, कहा, चुनाव का करें बहिष्कार

 
 Ranchi/Bokaro :  झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर 20 नवंबर को मतदान होना है. इससे पहले भाकपा माओवादी नक्सलियों ने बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर और नावाडीह थाना क्षेत्र के पलामू व सारुबेड़ा में पोस्टरबाजी की है. नक्सलियों के द्वारा जारी किये गये पोस्टर में लिखा गया है... वोट क्यों, जंल, जंगल, जमीन से बेदखल किये जाने के खिलाफ वोट का बहिष्कार करें. हिंदुत्व के खतरे से  झारखंड और  जनता को बचायें. राजनीतिक संयुक्त मोर्चा आरपीसी बनाने के लक्ष्य को लेकर मजदूर किसान और तमाम प्रगतिशील, उत्पीड़ित, मेहनतकश जनता एक हो और चुनाव का बहिष्कार करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही